चमोली: DM हो तो स्वाति एस भदौरिया जौसी, आपदा के बाद जो काम कर रहीं, उसकी पूरे पहाड़ में हो रही तारीफ

चमोली त्रासदी के बाद कई घरों के चिराग बुझ गए। अभी भी कई लोग लापता हैं। लापता लोगों के परिजन अपनों की राह देख रहे हैं।

इन सबके बीच जिन घरों के चिराग बुझ गए हैं, उनके यहां मातम पसरा है। मुआवजे का ऐलान कर दिया गया। लेकिन, मुआवजे से कोई अपना तो नहीं लौटता है! अपनों के खोने के गम में जो लोग आंसू बहा रहे हैं। ऐसे लोगों से मिलकर चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया उन्हें सांत्वना दे रही हैं। उनके इस काम की पूरे पहाड़ में तारीफ हो रही है। लोगों से मिलकर जिस तरह से डीएम स्वाति एस भदौरिया पेश आ रही हैं, उससे उनका व्यक्तिव नजर आ रहा है।

डीएम ने इस दौरान कहा कि तपोवन सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए दिन-रात हर संभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से पीड़ितों के परिजनों के साथ खड़ा है। डीएण ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि परिवार को हर संभव मदद की जाएगी।

करछौं गांव निवासी कुलदीप सिंह और आशीष सिंह दोनों बाप-बेटे आपदा के बाद से ही लापता हैं। दोनों ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट मे काम करते थे। वहीं करछौं गांव के ही ओम प्रकाश सिंह भी तपोवन सुरंग में काम करते थे। वो भी आपदा से बाद से लापता हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.