चमोली की ये तस्वीर लोगों के लिए मिसाल और प्रशासन के मुंह पर तमाचा है!

उत्तराखंड के चमोली के पोखरी ब्लॉक के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को आइना दिखाया है।

प्रशासन को एहसास दिलाया है कि वो खुद अपने इलाके का विकास करने में सक्षम हैं। यहां पोखरी ब्लॉक के सतभैया कोट-खुलाई के ग्रामीणों ने खुद से गांव को जोड़ने वाली करीब 2 किलोमीटर की सड़क खुद ही बना डाली। सिनाऊं तल्ला-मल्ला ग्राम सभा के इस तोक गांव में सभी लोगों की कड़ी मेहनत और इच्छा शक्ति के चलते यह सड़क बन पाई है। सड़क बनाने के लिए जेसीबी समेत दूसरे इंतजाम खुद ही करा और कड़ी मशक्कत कर सड़क को गांव तक पहुंचा दिया।

बीमारी या किसी दूसरी इमरजेंसी में लोगों को गांव से बाहर जाना बहुत मुश्किल होता था। लोगों ने कई बार प्रशासन ने सड़क बनाने की मांग भी की, लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद की सड़क बनाने की ठानी। गांव के लोगों के साथ बाहर से आए लोगों ने भी खूब मदद की। सड़क बन कर तैयार होने के बाद गांव वालों ने गाजे-बाजे के साथ नाचकर खुशी का इजहार किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.