जोशीमठ में कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी से लोगों की बढ़ी मुश्किलें, राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में बर्फबारी और ठंड की वजह से राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हुई है।

पहाड़ों पर हिमपात जारी रहने से भू धसांव प्रभावित जोशीमठ नगर क्षेत्र में सरकार और प्रशासन के लिए राहत एवं बचाव कार्य तथा प्रभावितों के लिए साधन उपलब्ध कराना चुनौती बना हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र के 863 भवन प्रभावित हुए है, जिनमें दरारें मिली हैं।

इसमें से 181 भवन ऐसे हैं जिनको असुरक्षित जोन के तहत रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा अबतक 269 परिवारों के 900 सदस्यों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से विस्थापित किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने योग्य अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 89 स्थानों में 650 कक्षो का चिह्नीकरण कर लिया गया है। जिसमें 2919 व्यक्तियों को ठहराया जा सकता है।

वहीं नगर पालिका क्षेत्र जोशीमठ के बाहर पीपलकोटी में अस्थायी राहत शिविरों के रूप में 20 भवनों के 491 कमरों को चयनित किया गया है जिसमे कुल 2205 लोगों को ठहराया जा सकेगा। राहत कार्यो के तहत जिला प्रशासन द्वारा अबतक 500 प्रभावितों को 347.77 लाख रुपये की धनराशि प्रभावित परिवारों में वितरित की जा चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.