उत्तरकाशी से चौंकाने वाली खबर! ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से निकला 8 किलो का ट्यूमर

हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, क्योंकि वही एक ऐसा शख्स है, जो किसी को मौत के मुंह में जाने से बचा सकता है। मरते किसी इंसान को जिंदगी दे सकता है और खोई हुई उम्मीदों को फिर से जगा सकता है।

ऐस ही कुछ उत्तरकाशी जिला अस्पताल में देखने को मिला है। जहां भगवान समान डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन के दौरान एक 45 साल की महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकला है।आपको बता दें, इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि सीएमएस और सर्जन डॉ. एसडी सकलानी है।

आपको बता दें, इस बीमारी के कारण महिला का पेट लगातार फूल रहा था और उन्हें अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ा था। लेकिन ना सिर्फ महिला बल्कि परिवार की भी परेशानियों को डॉ. एसडी सकलानी ने खत्म कर दिया। सफल ऑपरेशन के बाद परिजनों ने भी डॉ. सकलानी का आभार जताया है।

सर्जन डॉ. एसडी सकलानी ने बताया कि महिला के पेट मे सर्वाइकल फाइब्रॉयड बनने के कारण महिला का पेट फूल रहा था और उन्हें पेशाब सम्बंधी समस्या भी आ रही थी। इसलिए महिला का ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा, फिलहाल महिला का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.