उत्तराखंड अगर आप आ रहे हैं घूमने तो इन नियमों को नोट कर लें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

कोरोना महामारी की वजह से उत्तराखंड में आने वाले सैलानियों के लिए नियम बनाए गए हैं। पहले कुछ नियम सख्त थे, लेकिन अब नियमों को थोड़ी ढिलाई दी गई है।

उत्तराखंड घूमने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं, लेकिन लॉकडाउन के दौरान पर्यटन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। अब एक बार फिर नियमों थोड़ी छूट देने पर सैलानी उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। अभी भी कई ऐसे नियम हैं जिनका ध्यान उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को रखना होगा।

अगर आप उत्तराखंड घूमने के लिए आ रहे हैं तो आपके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। आपकी रिपोर्ट 3 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। तीन दिन से पुरानी रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। अगर आपके पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो आपको राज्य में प्रवेश तो मिल जाएगा, लेकिन आपको 7 दिनों तक होटल में ही रहना होगा। 7 दिन बाद ही आप होटल से आप घूमने के लिए बाहर निकल सकते हैं।

उत्तराखंड में यात्रा के दौरान आपको अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करके रखना होगा। आरोग्य सेतु एप से आप कोरोना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य में प्रवेश करने से पहले http://smartcitydehradun.uk.gov.in/  पर रजिस्टर करना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन आपको राज्य में एट्री नहीं मिलेगी।

उत्तराखंड में चार धाम यात्र अब दूसरे राज्यों के लोग भी कर सकते हैं। दूसरे राज्यों से आ रहे यात्रियों को चार धाम यात्रा करने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यात्री https://badrinath-kedarnath.gov.in/registration पर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। दूसरे राज्यो के यात्रियों के लिए 27 जुलाई से चार धाम यात्रा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इससे पहले चार धाम यात्रा को पहले सिर्फ उत्तराखंड के लोगों के लिए खोला गया था।

दूसरे राज्यों के लोग अब बिना किसी रोक के उत्तराखंड में शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि वो सिर्फ शादी स्थल में ही जा सकते हैं। शादी स्थल के अलावा किसी भी सार्वजनिक जगह में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.