उत्तराखंड में कुदरत का कहर! जानवरों को चारा देने गई महिला मलबे में हुई ‘दफन’, रेस्क्यू टीम को नहीं मिला कोई सुराग

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों मंगलवार को भी भूस्खलन हुआ है। पिथौरागढ़ जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में भूस्खलन के चलते आए मलबे में एक महिला दफन हो गई है।

बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश के चलते धारचूला के जुम्मा के एकला तोक में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के दौरान आए मलबे में एक महिला दफन हो गई। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचा राहत बचाव दल का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। धारचूला तहसील मुख्यालय से पहुंची रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक अभियान चलाया लेकिन महिला का पता नहीं चल पाया।

खबरों के मुताबकि महिला का नाम भागीरथी देवी जिनकी उम्र 32 साल है। जानकारी के मुताबिक वह घर से कुछ दूरी स्थित गोशाला में जानवरों को चारा देने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में आया मलबा भागीरथी को बहा ले गया। बताया गया कि अभी भी गांव में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 20 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.