फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में सवार दो युवकों ने किसी तरह कार से उतरकर अपनी जान बचाई। ये हादसा बाजपुर में हुआ। वहीं सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
बता दें, ग्राम रामनगर निवासी बलवंत चंद्र पुत्र मुंशी राम अल्टो कार संख्या (यूके18/जे4011) में अपने एक अन्य साथी के साथ गांव से दोराहा की तरफ आ रहा थे। इसी बीच दोराहा से करीब तीन किमी रुद्रपुर की ओर एक स्कूल के निकट कार के बोनट से एकाएक तेज धुआं निकलने लगा जिस पर चालक ने तत्काल कार को साइड में रोक लिया।
बताया जाता है कि जैसे ही दोनों युवक बाहर निकले कार में आग की तेज लपटें उठने लगी और कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.