फोटो: सोशल मीडिया
दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए ब्लास्ट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में एसएसपी द्वारा महाकुंभ को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने हरकी पैड़ी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हरिद्वार के मुख्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। बता दें, कुंभ को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर है। कुंभ मेले को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती। हरिद्वार के धार्मिक स्थान हरकी पौड़ी सहित बॉर्डर पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार को इजराइली दूतावास के पास एक धमका हुआ। आसपास खड़ी गाड़ियों के कांच टूट गए। इस धमाके को इजराइल ने आतंकी हमला करार दिया। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और इलाके को सील कर छानबीन कर रही हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.