देवभूमि उत्तराखंड में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक स्कॉटलैंड से लौटी एक 23 वर्षीय युवती कोविड 19 के नए वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है।उ
आपको बता दें, संक्रमित पाई गई युवती देहरादून के कांवली रोड की रहने वाली है और वह स्कॉटलैंड से 8 दिसंबर को भारत लौटी थी। खबरों की मानें तो दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इस युवती की आरटीपीसीआर जांच की गई थी और तब युवती की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसी शाम यह युवती अपने अभिभावकों के साथ कार से देहरादून पहुंची थी।
इसके बाद, 11 दिसंबर को इस युवती का एक और सैंपल जांच के लिए लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की डीजी ने बताया कि 11 दिसंबर को टेस्टिंग के लिए लिये गए सैंपल की रिपोर्ट 12 दिसंबर को पॉज़िटिव आने के बाद युवती को घर पर ही आइसोलेट हो जाने के निर्देश दिए गए थे। ज़िले की आईडीएसपी इकाई ने युवती को 14 दिनों तक घर में ही आइसोलेट होने संबंधी पूरी गाइडलाइन दी थी
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.