फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है। इस बीच दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।
मेडिकल कॉलेज के MBBS के पांच छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसे में कॉलेज प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई हैं। पांच छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद कॉलेज के एक विंग को सील कर दिया गया। विंग को सैनिटाइज किया जा रहा है। पांच छात्र ऐसे समय में संक्रमित मिले हैं जब अनलॉक-4 के तहत छूट दिए जाने के बाद दून मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं कॉलेज लौट रहे हैं।
कॉलेज प्रबंधन कॉलेज में वापसी कर रहे छात्रों की कोरोना रिपोर्ट को बेहतर तरीके से जांच रहा है। 45 छात्रों में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनकी जांच कराई गई थी, इनमें 5 छात्रों कों संक्रमित पाया गया। दून मेडिकल कॉलेज में 17 सितंबर से परीक्षाएं होनी हैं। यही वजह है कि छात्र कॉलेज लौट रह हैं। इससे पहले भी कॉलेज के एक सर्जन समेत कई स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.