उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, राजधानी का ये इलाक पूरी तरह सील, बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई

पूरे देश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड में हर दिन नए केस आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 5 नए कोरोना के केस आए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना का मीटर 151 पर पहुंच गया है।

शुक्रवार को राजधानी देहरादून में तीन और उधम सिंह नगर में 2 नए केस सामने आए। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में 16 नए संक्रमित मरीज और बुधवार देर रात देहरादून और टिहरी में चार संक्रमित मिले थे। सिर्फ राजधानी देहरादून में कोरना के अब तक 54 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि प्रदेश में 151 केस में से 56 अब तक ठीक भी हो चुके हैं।

देहरादून की गुरु रोड सील

कोरोना का केस मिलने के बाद प्रशासन ने देहरादून के गुरु रोड को सील कर दिया है। यहां अगले आदेश तक लोग पूरी तरह से कॉलोनी के अंदर ही रहने को कहा गया है। इस इलाके में बैंक, दुकानें और या दूसरे प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस इलाके में जरूरी सामान की प्रशासन कराएगा। परिवार का एक सदस्य खरीदारी के लिए बाहर निकल सकता है। दूध की सप्लाई मोबाइल वैन के जरिये की जाएगी। इसके अलावा किसी तरह की इमरजेंसी होने पर कॉलोनी के लोग पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कम्युनिटी स्प्रेड की तरफ बढ़ रहा कोरोना केस!

देश के साथ ही प्रदेश में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है उसकी एक बड़ी वजह प्रवासी भी हैं। लॉकडाउन में थोड़ी राहत देते हुए जब से केंद्र और राज्य सरकार ने प्रवासियों को घर आने की इजाजत दी है, तब से कोरोना के केस तेजी से सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मरीजों का आंकड़ा हर दिन 5 हजार को पार कर रहा है। ऐसे में अब ये सवाल भी लोग पूछ रहे हैं कि क्या कोरोना का केस कम्युनिटी स्प्रेड की तरफ बढ़ रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.