उत्तराखंड में कोरोना के 14 नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप! दहशत में लोग

उत्तराखंड में कोरोनना वायरस ने कोहराम मचा दिया है। लगातार राज्य में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।

प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 14 और नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 146 हो गई है। जो 14 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, उनमें उत्तरकाशी जिले में 3 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अल्मोड़ा में 1 व्यक्ति, बागेश्वर में 4 उधमसिंह नगर में 2 और नैनीताल जिले में 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य में कहां से कितने मामले आए सामने:

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 04

बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 06

चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 01

चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 50

हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 10

नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 28

पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 04

पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस – 00

रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 06

उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 29

उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 07

प्राइवेट लैब-01

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के स्वास्थ्य सचिव पर गाज गिरी है। नितेश कुमार झा को स्वास्थ्य सचिव के पद से हटा दिया गया है। नितेश झा की जगह पर अमित सिंह नेगी को स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले एक हफ्ते में जितनी तेजी से राज्य में कोरोना के मामले बढ़े हैं उससे सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसके साथ ही राज्य के लोग भी बढ़ते कोरोना के प्रकोप से डरे हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 day ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.