उत्तराखंड में फिर डराने लगा है कोरोना, देहरादून के इस प्रतिष्ठित स्कूल के सात छात्र और पांच शिक्षक हुए पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मरीजों की मौत के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को कोरोना के 791 नए मरीज मिले और सात मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 103602 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1736 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को देहरादून जिले में रिकार्ड 303 नए मरीज मिले जबकि हरिद्वार में 185, नैनीताल में 107, टिहरी में 75, पिथौरागढ़ में 45, यूएस नगर में 41, बागेश्वर में 11, अल्मोड़ा में छह, चमोली में तीन, चम्पावत में दो, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में पांच और उत्तरकाशी में सात नए मरीज मिले हैं।

मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती तीन, कैलाश अस्पताल में भर्ती एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक और सिनर्जी अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 351 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। इससे ठीक होने वालों की संख्या 96 हजार को पार कर गई है। जबकि अस्पतालों व होम आईसोलेशन में चल रहे मरीजों की संख्या 3607 पहुंच गया है।

दून स्कूल के पांच शिक्षक व सात छात्र कोरोना पॉजिटिव
प्रतिष्ठित दून स्कूल भी कोरोना की चपेट में गया है। स्कूल के पांच शिक्षक और सात छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को क्वारंटीन करते हुए स्कूल से कांटेक्ट ट्रेसिंग और मानिटरिंग शुरू कर दी है। स्कूल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पॉजिटिव पाए गए सभी छात्र पहले से क्वारंटीन थे। ऐसे में उनके ज्यादा लोगों के संपर्क में रहने की आशंका कम है। स्कूल ने संक्रमण को देखते हुए कई कक्षाओं को दोबारा खोलने पर अभी रोक लगा दी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.