उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बेटे ने PCC से दिया इस्तीफा, जनाधार वाले नेताओं को निशाने पर लिया

उत्तराखंड कांग्रेस ने पीसीसी सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी है। पीसीसी सदस्यों की लिस्ट जारी होने के साथ ही इस पर विवाद भी बढ़ गया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने लिस्ट जारी होने के तीसरे ही दिन पीसीसी सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने अपने इस्तीफे के पीछे पीसीसी सदस्य चयन में वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी को कारण बताया है।

कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि पीसीसी की लिस्ट जारी होने के बाद से कई वरिष्ठ नेताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। कांग्रेस परिवार को कोई नुकसान न हो इसलिए मेरी जगह किसी वरिष्ठ नेता को नामित कर दिया जाए।

अभिषेक के इस कदम से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। अभिषेक का साफ कहना है कि पीसीसी में नामित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। इस इस्तीफे के साथ ही कांग्रेस में नई कलह शुरू हो गई। मालूम हो कि पीसीसी की लिस्ट सार्वजनिक होने के बाद से कांग्रेस में असंतोष गहराया हुआ है। जहां बड़े नेता और उनके परिजनों को पीसीसी में शामिल किया गया है।

वहीं, कई पुराने नेताओं को इसमें जगह नहीं मिल पाई। जिसके बाद जहां पहली पीसीसी सदस्यों की बैठक में ही नाराजगी जाहिर की गई, तो वहीं कई सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से नाराजगी जाहिर कर रहे है। दूसरी तरफ अटकलें तो यह भी है कि कई और भी इस्तीफा देने की तैयारी में है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.