उत्तराखंड: सीएम धामी ने 74 तबादलों पर लगाई रोक, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में 74 तबादले के आदेश 24 घंटे के भीतर ही निरस्त कर दिए गए।

मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने लिस्ट विदेश जाने से पहले जारी करवाई थी, लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस लिस्ट पर रोक लगा दी। जानकारी के मुताबिक, तबादला करने का समय खत्म हो गया है। और किसी भी विभाग में सीएम के निर्देश के बाद ही लिस्ट जारी हो सकती है।

माना जा रहा है कि सीएम के संज्ञान में ये लिस्ट नहीं थी। जिसके बाद इसे निरस्त कर दिया गया। यह बड़ा मामला शहरी विकास अनुभाग 1 का सामने आया है। दरअसल राज्य के अलग-अलग नगर निगम व नगर पालिकाओं में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों की तबादला लिस्ट रविवार को तैयार कर जारी भी कर दी गई थी।

लेकिन यह मामला खासा सुर्खियों में बन गया है। क्या विभागीय मंत्री की सहमति नहीं थी या वजह कुछ और है? शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कई अन्य अधिकारियों के साथ कूड़ा निस्तारण की तकनीक सीखने जर्मनी गए हुए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.