सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत, CM तीरथ सिंह रावत ने जताया शोक

सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।

इन सैन्यकर्मियों में दो मृतक रामनगर और रानीखेत के बताए जा रहे हैं। यह हादसा गंगटोक-नाथुला मार्ग पर हुआ। सैन्यकर्मियों की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी संवेदना और दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा है कि सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों के घायल होने के साथ ही तीन जवानों के दिवंगत होने की खबर अत्यंत दुःखद है। भगवान से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की कामना करता हूं।

बता दें सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ये सभी कुमाऊं रेजीमेंट के सैन्यकर्मी थे। इनमें एक रामनगर और एक रानीखेत का बताया जा रहा है।

सेना के एक अधिकारी के अनुसार, हादसा बुधवार को भारत-चीन सीमा के पास गंगटोक के सोमगोलेक और नाथुला को जोड़ने वाले मार्ग पर हुआ। कुमाऊं रेजीमेंट के छह सैन्यकर्मी गंगटोक की ओर जा रहे थे। तभी चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और खाई में गिर गया, जिसमें चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.