इंसानियत फिर हुई शर्मसार, देहरादून में पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची के साथ किया रेप फिर कर दी हत्या

राजधानी देहरादून में कोतवाली थाना क्षेत्र से सोमवार को गायब हुई बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गयी।

बुधवार देर शाम को रंघड़वाला के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गोविंदगढ़ इलाके से लापता हुई पांच साल की बच्ची का शव बुधवार रात को रांगड़वाला, प्रेमनगर में झाड़ियों से बरामद किया है। पुलिस ने बच्ची के पड़ोस में रहने वाले मूलत बिहार निवासी युवक को दुष्कर्म और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बता दें पुलिस मंगलवार को गुमशुदगी की सूचना आने के बाद से लापता मासूम बच्ची की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। जांच में पुलिस को पता लगा कि बच्ची आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले चुनमुन मेहतो के साथ दिखाई दी थी।

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, जिसमें चुनमुन मेहतो के साथ बच्ची दिखी। जिसमें बाद पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। कोतवाली इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि बुधवार को भी आरोपी चुनमुन मेहतो को लोगों ने अकेले घूमते हुए देखा। शक के आधार पर पुलिस ने चुनमुन मेहतो से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म के बाद हत्या की बात स्वीकारी।

आरोपी की निशानदेही पर प्रेमनगर के रांगड़वाला में झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद कर लिया। मृतक बच्ची की मां घरों में काम करती है। पिता 15 दिन पहले चड़ीगढ़ में एक ठेकेदार के यहां काम करने के लिए गए हैं। मंगलवार को रोजाना की तरह बच्ची दिन में घर से निकल गई थी। वह आमतौर पर देर शाम लौटती है, लेकिन जब घर नहीं लौटी तो मां और भाई ने उसकी तलाश की।

बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएसपी डा. यागेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी टाइल्स लगाने का काम करता है। घटना को लेकर उससे पुलिस जानकारी जुटा रही है। गुरुवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और आज उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.