हरिद्वार: जेल में बंद तीन अपराधियों के खिलाफ लगा गैंगस्टर एक्ट, गैंग बनाकर करते थे शहर में चोरी

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में पुलिस ने जेल में बंद तीन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया है।

आपको बता दें, तीनों आरोपी गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। तीनों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। ज्वालापुर पुलिस की माने तो राहुल निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर, अजय निवासी नई बस्ती सीतापुर ज्वालापुर और शिव कुमार निवासी पीठ बाजार ज्वालापुर गैंग बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

पुलिस ने बताया कि राहुल गैंग का लीडर है। जबकि अजय और शिवकुमार गैंग के सदस्य हैं। तीनों आरोपी ज्वालापुर क्षेत्र में गैंग बनाकर पूर्व में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

तीनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज होने के चलते डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। तीनों आरोपी फिलहाल रोशनाबाद जेल में बंद है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.