उत्तराखंड में बारिश का कहर! बागेश्वर में दो मकान ढहे, बंद पड़ी हैं 10 सड़कें, अंधकार में 20 से ज्यादा गांव

देवभूमि में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने पहाड़ों में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा कर रख दी है।

कई जगह सड़कें बंद हैं, तो कई जगह ऐसी भी है जहां नदी नाले के उफान पर होने के चलते पानी घरों में घुस गया है। कुछ ऐसा ही हाल बागेश्वर जिले का भी है। जहां भारी बारिश के बाद से अब तक 10 सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने का असर सीधे सीधे लोगों के रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक बागेश्वर में सड़कें बंद होने से करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई हैं। अतिवृष्टि से कपकोट निवासी हयात सिंह और राधिका देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते दोनों परिवार बेघर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बारिश से सबसे अधिक प्रभावित कपकोट ब्लॉक है। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली 10 सड़कें बंद हैं। पिछले 15 दिनों से यही हाल है। लोग गाड़ियां बदल-बदलकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

इतना ही नहीं लोगों को चार से पांच किमी तक पैदल भी चलना पड़ रहा है। जिला प्रशासन सड़क मार्ग को खोलने में जुटा हुआ है। उधर, कपकोट में पिछले 24 घंटे के भीतर 20 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। भारी बारिश से शामा-लीती-गोगिना, बघर, शामा-लीती, कपकोट-पोथिग, सनगाड़-बास्ती, धपोला-जेठाई, खातीगांव-कपूरी, तिलस्यारी-सिमतोली, रोल्याना-लमचूला सड़के बंद है।

वहीं भारी बारिश से पंद्रहपाली, हड़बाड़, जाख, दाड़मिखत, गनीगांव, सैलानी, सानीसेरा, डाकघट, लमचूला, भगदाणों, सोराग, जखेड़ा, छौना, अनर्सा, ग्वाड़ समेत 24 गांवों की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। जबकि शहर से लेकर गांव तक पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो गई हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.