News

गाजीपुर: समाजसेवी अनुराग सिंह ‘जेलर’ ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, युवाओं से की पर्यावरण बचाने की अपील

पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सकारात्मक पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के कासिमाबाद ब्लॉक के ग्राम महुवारी निवासी समाजसेवी अनुराग सिंह ‘जेलर’ ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महुवारी सहित कई गांवों में दर्जनों पौधे रोपे गए, जिससे गांवों में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया गया।

इस मौके पर अनुराग सिंह ने कहा, “पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी हवा और पानी। हमें अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण छोड़ने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसका पालन-पोषण जिम्मेदारी से करें।

अनुराग सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “एक पेड़ मां के नाम” योजना को एक प्रेरणादायक कदम बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि “हमें इस पहल को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि भावनात्मक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए।”

स्थानीय लोगों का मिला समर्थन

इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनुराग सिंह की इस पहल की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कुलभूषण सिंह, मुकेश सिंह, सतीश चंद्र हरिचंद्र, रिंकू, प्रताप चौहान, सुधु बिंद, भीम बिंद, ओम नारायण बिंद, लव कुमार बिंद और चतुरी बिंद समेत कई लोग उपस्थित रहे।

इस वृक्षारोपण अभियान ने न सिर्फ गांवों को हरित बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया, बल्कि स्थानीय लोगों को पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक भी किया।

(गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए तनवीर खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.