सीरियल में काम दिलाने के नाम पर नाबालिग को रामनगर से हरिद्वार लाया ये शख्स, होटल में ले जाकर किया ‘गंदा काम’!

हरिद्वार पुलिस ने टीवी सीरियल में काम दिलाने के बहाने नाबालिग को छेड़ने पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद कुमार उधम सिंह नगर जिले का रहने वाला है। जबकि पीड़िता रामनगर की रहने वाली है। पीड़िता की माने तो आरोपी कई समाचार पत्रों के अलावा टीवी चैनलों में भी काम कर चुका है। आरोपी ने पीड़िता को कहा था कि वो एक सीरियल बना रहा है। जिसमें उसे काम देगा।

सीरियल में काम देने के नाम पर ही वो नाबालिग को रामनगर से हरिद्वार लेकर आया था। यहां उसने पीड़िता के साथ एक होटल में छेड़छाड़ की। हालांकि पीड़िता ने शोर मचा दिया। वहीं पीड़िता ने रात में ही अपने परिजनों को मामले की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद सुबह ही परिजन रामनगर से हरिद्वार पहुंचे।
उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ‘रिश्ता सौतेले पन’ के नाम से एक सीरियल बना रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.