युपी चुनाव: अखिलेश यादव करहल से कितने लाख वोटों से जीतेंगे चुनाव? रामगोपाल यादव ने की भविष्यवाणी

राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने दावा किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल से डेढ़ लाख वोट के अंतर से चुनाव जीतेंगे।

सैफई में अपना वोट देने के बाद रामगोपाल यादव ने आईएएनएस से कहा कि राज्य में सपा के अनुकूल एकतरफा लहर है और लोग 10 मार्च को अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और बाबा (योगी आदित्यनाथ) की विदाई करने के लिए व्यग्र हैं।

अखिलेश यादव के खिलाफ एस पी बघेल को चुनावी मैदान में उतारने की भारतीय जनता पार्टी की रणनीति पर उन्होंने कहा कि बघेल की उम्मीदवारी से एक भी सपा कार्यकर्ता दबाव में नहीं है। करहल के लोग उनकी जमानत जब्त कराके वापस भेज देंगे।

सपा के आतंकवादियों के साथ सांठगांठ होने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति पागल हो जाता है, तो वह इसी तरह की बातें करने लगता है। उन्होंने कहा, आपने टायफाइड के बुखार से ग्रसित व्यक्ति को इस तरह बोलते देखा होगा और वह खुद भी यह नहीं समझ पाता कि वह क्या बोल रहा है। भाजपा भी फंसकर आज यही महसूस कर रही है।

रामगोपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी पहले तीन चरणों में कम से कम 150 सीट जीतेगी और तीसरे चरण में तो कम से कम 50 सीटों पर कब्जा करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने दावा किया है कि सपा इस बार करीब 400 सीटें जीतेगी और वह इस दावे का समर्थन करते हैं।

रामगोपाल यादव ने कहा कि हमने पाया है कि पहले दो चरणों के चुनाव में हम जिन प्रत्याशियों के प्रदर्शन को लेकर आशंकित थे, वहां भी हम भारी बहुमत से जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह के चुनावी रुझान सामने हैं, उसके मुताबिक सपा को कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के सहयोग की जरूरत नहीं होगी। हम रालोद और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन में हैं। हमें किसी अन्य पार्टी के सहयोग की कया जरूरत होगी।

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान अभी जारी है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, हाथरस, कन्नौज, इटावा, औरैया, फरु खाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, हमीरपुर,महोबा जालौन, झांसी और एटा जिलों में रविवार को मतदान हो रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.