अल्मोड़ा की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द मिलेगा साफ पानी, कवायद शुरू

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गंदे पेयजल से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यहां के लोगोंं को इस परेशानी से निजात मिलने वाली है।

कोसी के मटेला में जल शोधन टैंक बनाने की कवायद शुरू हो गई है, ताकि नगर और आसपास के इलाकों में शुद्ध पानी पहुंचाया जा सके। बताया जा रहा है कि इस टैंक के बनने के बाद अल्मोड़ा नगर 13 वार्डों समेत आसपास की 35 ग्राम पंचायतों की करीब 1 लाख आबादी को गंदे पेयजल से निजात मिल जाएगी और उन्हें शुद्ध पानी नसीब हो पाएगा।

अल्मोड़ा नगर में पेयजल की समस्या सबसे बड़ी है। इस परेशानी को लेकर काफी दिनों से लोग आंदोलनरत हैं। बरसात के मौसम में यहां कोसी बैराज में गाद जमा होने की वजह से इलाके के लोगों को नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। वहीं, अगर नगर में कहीं पानी आता भी है तो गंदा पानी आता है। जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के बाद सरकार ने कोसी के मटैला में करोड़ों की पेयजल योजना को मंजूरी दी है। मटेला में शोधन टैंक से पानी को साफ कर नगर में इसकी आपूर्ति कराई जाएगी।

कोसी के मटेला से विक्टर मोहन जलाशय तक के लिए 25 करोड़ की लागत से बनने वाली नई पम्पिंग योजना के तहत कोसी के मटेला में साढ़े चार करोड़ की लागत से जल शोधन टैंक का निर्माण किया जा रहा है। ये जल शोधन टैंक साढ़े सात एमएलडी पानी का शोधन करेगा। इसके बाद इस पानी को नगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई किया जा सकेगा।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.