उत्तराखंड: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाएं भी हुईं घायल

सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का बताया जा रहा है।

आपको बता दें, वीडियो में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। खबरों की माने तो हरिद्वार के रुड़ी की खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव में
जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोगों में खूब लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले।

दोनों पक्षों की लड़ाई में 15 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक पक्ष के दबंग लोग किस तरह से हाथों में लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के घर का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष के लोग अपना बचाव करने के लिए छत पर चढ़ गए और ऊपर से पथराव करने लगे. फिर कहीं जा कर दबंग लोग पीछे हटे। लेकिन कुछ ही देर बाद दबंग लोग दूसरे घरों की छतों से पीड़ित परिवार की छत पर आ जाते हैं और पूरे परिवार को लाठी डंडों से जमकर पीटते हैं। इतना ही नहीं, इन दबंग लोगों ने घर के भीतर छिपी महिलाओं पर भी खूब डंडे बरसाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.