उत्तर प्रदेश के हथियार तस्कर उधम सिंह नगर में गिरफ्तार, हथियार बरामद

उधम सिंह नगर में एसटीएफ ने हथियारों के जखीरे के साथ उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से सात तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी तस्कर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला है। उधम सिंह नगर पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ को यह सफलता पुलभट्ठा क्षेत्र में मिली है। एसटीएफ को जानकारी मिली कि पुलभट्टा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से हथियारों की तस्करी हो रही है। इस सूचना के बाद एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस सक्रिय हो गई।

दोनों की ओर से तस्कर को पकड़ने के लिए पुलभट्ठा क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया। पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र पाल पुत्र उमाचरण निवासी ग्राम गौनेरी दान पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया। वो उधमसिंह नगर जिले के खुरपिया फार्म के पास रह रहा था। एसटीएफ ने उसके पास से 15 बोर के चार, 12 बोर के तीन तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।

साथ ही उसकी मोटर साइकिल भी सील कर दी है। आरोपी के खिलाफ पुलभट्टा थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गयी है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।

खबरों के मुताबिक, आरोपी तमंचों को सस्ते में खरीदकर उधमसिंह नगर में महंगे दामों में बेचता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी कब से हथियारों के तस्करी में जुटा हुआ था। पुभभट्टा पुलिस पीलीभीत पुलिस से सम्पर्क कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.