उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। नैनीताल के राजाजी टाइगर रिजर्व की अलग-अलग रेंजों के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं।
पूजा अर्चना के बाद पार्क की चीला, रानीपुर व मोतीचूर रेंज को पर्यटकों के लिए खोले जाने की घोषणा की। पार्क खुलने के बाद सैलानी अब जंगली जानवरों का दीदार कर सकेंगे। पार्क की चीला रेंज में गेटों को पांच महीने के बाद टूरिस्ट के लिए खोला गया है। पार्क में सैलानियों की सुविधाओं को देखते हुए इस बार स्वैप मशीन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही पार्क में सैलानियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश अधिकारियों केे दिए गए हैं।
टाइगर रिजर्व आने वाले टूरिस्ट की तादाद साल दर साल बढ़ती जा रही है। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए पार्क प्रशासन भी पार्क को हर साल और बेहतर बनाने की कोशिश में है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पार्क खुलने के पहले दिन ही कई देशी विदेशी सैलानियों ने पार्क की सैर की। यहां आने वाले पर्यटकों को पहाड़ों की खूबसूरती के साथ ही घाटियों और नदियों के मनोरम दृश्यों का लुत्फ भी पार्क में घूमने आने वाले पयर्टकों को मिलता है।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की रानीपुर रेंज के दरवाजे खुलते ही पहले दिन करीब 14 सैलानियों ने पार्क की रानीपुर रेंज की शेर और दूसरे वन्य जीवों का दीदार कर प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.