देवभूमि का रिश्वतखोर लिपिक गिरफ्तार, चंद पैसों के लिए बेच दिया अपना ईमान

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने परिवहन विभाग के रिश्तखोर लिपिक को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की टीम ने अपर परिवहन आयुक्त के कनिष्ठ लिपिक विपिन कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने बताया कि काशीपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 30 नवंबर को पेट्रोल और डीजल वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बात मामले की जांच की गई। जांच के बाद इसकी रिपोर्ट देहरादून के अपर परिवहन आयुक्त को भेज दी गई।

आरोप है कि कनिष्ठ लिपिक ने प्रदूषण जांच के प्रमाण पत्र शुल्क के लिए 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप के अनुसार, आरोपी लिपिक ने 10 हजार से कम रिश्वत लेने से इनकार कर दिया। विजिलेंस के डीआईजी ने बताया कि टीम ने लिपिक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित ने अपर परिवहन आयुक्त कार्यालय में आरोपी कनिष्ठ लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत दी। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है। रविवार को विजिलेंस की टीम आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.