उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी नौकरी, सीएम का ये निर्देश राहत देने वाली है

उत्तराखंड सरकार के लिए राज्य के बेरोजगारों को रोजगार देना सबसे बड़ी चुनौती है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सके इसके लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभागों में खाली पड़े पदों को जल्द-जल्द से भरने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री ने सचिवालय में प्रदेश के सरकारी महकमों में खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया विवाद रहित और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयोग को भेजे जाने वाले अधियाचन और सेवा नियमावली स्पष्ट रखी जाएं, ताकि भर्ती से जुड़े मामले कोर्ट में न जाएं।

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल आनंद सिंह रावत ने कहा कि आयोग स्तर पर 852 पदों पर भर्ती प्रक्रिया और 3080 पदों पर डीपीसी की प्रक्रिया चल रही है। 883 पदों पर जरूरी संशोधन के लिए विभागों को वापस भेजा गया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने बताया कि आयोग ने 3177 पद अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के जरिए भरने के लिए चिह्नित किए हैं, जिसमें 2564 पद तकनीकी अर्हता और 613 पद गैर तकनीकी अर्हता के शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने कहा कि अभी तक 32 विभागों ने खाली पदों के बारे में जानकारी दी है। इन विभागों में करीब 18 हजार पद खाली हैं। इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.