जेल में बंद BSP के रेप के आरोपी सांसद अतुल राय की संसद की सदस्यता रद्द होगी?

उत्तर प्रदेश के घोसी से बीएसपी सांसद अतुल राय लोकसभा चुनाव के बाद भी सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा संसद की सदस्यता को लेकर है।

मोदी की सुनामी में भी घोसी से चुनाव जीतने वाले बीएसपी के सांसद अतुल राय ने अब तक संसद के सदस्य के रूप में शपथ नहीं ली है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या उनकी संसद की सदस्यता रद्द हो जाएगी? लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी की एक छात्रा ने अतुल राय पर आरोप लगाया था कि अतुल राय ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ रेप किया था। लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी के एक थाने में छात्रा के केस दर्ज कराने के बाद अतुल राय फरार हो गए थे। किसी तरह से उन्होंने नामांकन दाखिल किया था।

चुनाव के नतीजों को देखकर हर कोई चौंक गया था। क्योंकि अतुल राय ने एक लाख से ज्यादा वोटों से बीजेपी के उम्मीदवार को हरा दिया था। नतीजे आने के बाद भी वो सामने नहीं आए। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वो जमानत के लिए पहुंचे थे, लेकिन दोनों ही जगहों से उन्हें राहत नहीं मिली थी। जब कुर्की का आदेश हुआ तो उन्होंने कोर्ट में मजबूर होकर सरेंडर किया था।

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अतुल राय को वाराणसी के चौकाघाट जेल में रखा गया है। जेल में बंद अतुल राय ने जब संसद के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी तो कोर्ट ने मना कर दिया। कानून के जानकारों का कहना है कि चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार के लिए संसद की सदस्यता के रूप में शपथ लेने की कोई समयसीमा नहीं होती। वो कभी भी सदस्यता की शपथ ले सकता है।

अतुल राय की मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती। उनकी सदस्यता पर कुंडली मारे दूसरा मामला भी तैयार है। दरअसल नामांकन के दौरान अतुल राय ने चुनाव आयोग को अपने हलफनामें जानकारी दी थी कि उनके ऊपर सिर्फ 13 मुकदमें दर्ज हैं। बीजेपी उम्मीदवार की आपत्ति पर जब चुनाव आयोग ने इसकी जांच कराई, तो पता चला कि अतुल राय के खिलाफ 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर अब उनके खिलाफ मऊ में केस दर्ज किया गया है। वहीं पूर्व सांसद हरिनारायण ने तथ्य छुपाने का आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है और मांग की है कि अतुल राय की सदस्यता रद्द की जाए। ऐसे में अतुल राय की सदस्यता कितने दिनों तक बची रहेगी ये कह पाना बेहद मुश्किल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.