उत्तराखंड पुलिस में ग्रेड पे का मुद्दा, जवानों ने विरोध में ब्लैक मास्क पहन की ड्यूटी

उत्तराखंड पुलिस के जवानों के ग्रेड पे में हुई कटौती के मामले में पुलिस जवानों का सब्र अब टूटने लगा है हालांकि पुलिस मुख्यालय स्तर पर पहले ही इस विषय मे एक प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

उत्तराखंड में पुलिस जवानों के आंदोलन का ये दूसरा दौर माना जा रहा है। इससे पहले जवानो ने विरोध दर्ज कराते हुये कई वर्ष पहले काली फीती बांधते हुये विरोध दर्ज कराया था।आज कई वर्षों बाद काली फीती को काले मास्क की शक्ल देते हुये विरोध दर्ज कराना शुरु कर दिया गया है। वजह  प्रमोशन नहीं होने पर मिलने वाले ग्रेड पे में भी भारी कटौती कर दी गई है। कांस्टेबल को 20 साल की सेवा करने के बाद 4600 नहीं बल्कि 2800 रुपये का ग्रेड पे ही दिया जाएगा।।

पुलिसकर्मियों के विरोध व समस्या को देखते हुये सीएम ने मामले के निस्तारण के लिये कमेटी का गठन कर दिया था लेकिन अभी तक कमेटी ने क्या निर्णय लिया और कल निकला ये स्पष्ट नही हो सका है।  

ऐसे समझें ग्रेड वेतनमान को

कांस्टेबल को 10 साल की सेवा करने पर हेड कॉस्टेबल रैंक का ग्रेड पे दिया जाता है।

कांस्टेबल को 20 साल की सेवा करने पर सब इंस्पेक्टर रैंक का ग्रेड पे दिया जाता है।

कांस्टेबल को 30 साल की सेवा करने पर इंस्पेक्टर रैंक स्तर का ग्रेड पे मिलता है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के प्रमोशन की प्रक्रिया कई वर्षों से चली आ रही है। लेकिन प्रमोशन नहीं मिलने की स्थिति में तीन पदों का ग्रेड वेतनमान अनिवार्य रूप से दिया जाता है।

नया आदेश के अनुसार उनके ग्रेड पे में 1800 रुपये ग्रेड पे तक की कटौती होगी 

सातवां वेतनमान आयोग ने

इसमें संशोधन कर स्पष्ट कर दिया था कि 10 साल के संतोषजनक कार्य पर 2400 रुपये ग्रेड पे 20 साल की सेवा करने पर 4600 रुपये ग्रेड पे और 30 साल संतोषजनक सेवा करने पर 4800 रुपये ग्रेड पे दिया जाएगा। अब  जारी लिखित आदेश में कहा गया है कि कांस्टेबल को 20 साल की संतोषजनक सेवा करने पर 2800 रुपये ग्रेड वेतनमान दिया जाएगा। सीधे तौर पर 1800 रुपये की कटौती की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.