फोटो: सोशल मीडिया
कोटद्वार में बीरोंखाल तहसील की ग्राम पंचायत बमराडी के गांव भैंस्वाड़ा में गुलदार के हमले में एक युवक की मौत हो गई।
घटना मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे की है। तहसीलदार राजेंद्र ममगाईं ने बताया कि भैंस्वाड़ा निवासी दिनेश चंद्र ढौंडियाल (38) मंगलवार सुबह जंगल में शौच के लिए गया था। वहां गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर काफी दूर तक ले गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पंचनामे की कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बैजरो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के शरीर पर गुलदार के पंजे और जबड़े के निशान मिले हैं। उसका दाहिना पैर भी गुलदार ने खाया हुआ है।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रेंज अधिकारी अनिल रावत ने बताया कि मृतक आश्रितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल दिनेश की मां को 50 हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता दी गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.