उत्तराखंड: सावधान! मसूरी के इस इलाके में दिखा गुलदार, दहशत में लोग

उत्तराखंड के मसूरी शहर में नाग मंदिर हाथी पांव मार्ग स्थित भगवान शंकर आश्रम के पास एक माह में तीसरी बार गुलदार दिखाई दिया।

गुलदार आश्रम के मुख्यद्वार के आसपास दिखाई दिया। भगवान शंकर आश्रम के गेट पर लगे सीसीटीवी में शनिवार को रात 8 बजकर 33 मिनट पर गुलदार की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई। महीने में तीसरी बार गुलदार दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। दहशत के कारण लोगों ने अपने घर से निकला बंद कर दिया। आश्रम के पास पहले भी दो बार गुलदार दिखाई दिया था। स्थानीय लोगों का कहना है एक माह में तीसरी बार गुलदार दिखाई दिया है, जिससे लोगों का अंधेरे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है एक माह में तीसरी बार गुलदार दिखाई दिया है, जिससे लोगो का अंधेरे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। प्रदेश में आए दिन गुलदार के हमले की घटना बढ़ रही हैं। मसूरी के हाथी पांव मार्ग क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। क्यारकुली-भट्टा की प्रधान कौशल्या रावत ने कहा कि आबादी क्षेत्र में साढ़े आठ बजे ही गुलदार का दिखाई देना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार गुलदार के हमले से लोगों की जान भी जा रही है, ऐसे में वन विभाग को लगातार गश्त करनी चाहिए।

डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि पिछले दिनों गुलदार दिखाई दिया था, उस दौरान भी क्षेत्र में गश्त की गई थी। फिर गुलदार दिखाई देने की सूचना पर क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने लोगो से भी सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त के लिए रवाना कर दी है।

चिन्यालीसौड़ बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गुलदार के हमले में मृतक महिला आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्य करती थी।

शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल (उम्र 32 वर्ष) गांव के बाहरी इलाके में घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.