भ्रूण लिंग जांच रोकने को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने मुखबिर योजना को मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि चिकित्सा केंद्रों पर अवैधानिक ढंग से होने वाले भ्रूण लिंग परीक्षण तथा गर्भपात की घटनाओं को रोकने के लिए इच्छुक और योग्य आवेदकों को इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करना होगा। जिसमें मुखबीर, डिकॉय महिला एवं सहायक के तौर पर चुना जायेगा।
यानी गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच कराने को प्रशासन अब मुखबिरों के सहारे स्टिंग ऑपरेशन करेगा। जिसके जरिए पूरे साक्ष्यों के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों पर कानूनी फंदा कसा जाएगा। यही नहीं सही जानकारी देने वाले को प्रशासन की ओर से तीन किश्तों में एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर लिंग जांच रोकने को सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए है।
डीएम ने बताया कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस योजना के अंतर्गत मुखबिर बनने को लिखित में स्वास्थ्य विभाग में आवेदन करना होगा। इसके बाद मुखबिर, गर्भवती महिला और सहायक का चुनाव किया जाएगा। गर्भवती महिला को अनापत्ति का शपथ पत्र भी देना होगा। इनाम की एक लाख की राशि तीन किश्तों में मिलेगी। पहली किश्त सूचना सही पाने पर, दूसरी न्यायालय में हाजरी और तीसरी किश्त आरोपी को सजा मिलने के उपरांत दी जाएगी।
आपको बता दें, मुखबिर टीम में सूचना देने वाले के साथ गर्भवती महिला और एक अन्य सहायक (महिला या पुरुष) होगा। यह टीम संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर अपना जाल बिछाएगी। बाकायदा पंजीकरण कराने के साथ संबंधित महिला अपना लिंग जांच कराएगी। यदि जांच में गर्भ में लड़की मिलती तो ऑपरेशन की बात कही जाएगी। यदि संबंधित ऑपरेशन करने को तैयार हो जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम छापा मारकर कानूनी कार्रवाई करेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.