कोरोना काल में हरिद्वार के ये स्वास्थ्यकर्मी भूखा रहकर कर रहे हैं ड्यूटी, जानिए आखिर वजह क्या है

हरिद्वार में स्वास्थ्य विभाग के चुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सख्त कदम उठाया है।

मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने भूखा रहकर ड्टूटी करने का फैसला लिया है। कर्मचारी बिना खाए ड्यूटी कर रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी होतीं तब तक वे भूखा रहकर ही ड्यूटी करेंगे और इसी तरह विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

विरोध कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि अगर विरोध के दौरान किसी स्वास्थ्य कर्मी के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने कहा है कि कर्मचारियों की पदोन्नति, पौष्टिक आहार भत्ता, एक महीने का अतिरिक्त मानदेय समेत कई मांगें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उनके पास विरोध करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

कर्मचारियों का कहना है कि वो काफी लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक के सामने अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने विरोध का रास्ता चुना है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.