हरिद्वार महाकुंभ: अंतिम शाही स्नान पर दिखा कोरोना का असर, कम रही श्रद्धालुओं की संख्या

हरिद्वार में कोरोना संकट के बीच आज महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान पर कोरोना महामारी का असर दिखा रहा है।

चैत्र पूर्णिमा के दिन शाही स्नान के अवसर पर हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर साधु, संतों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं देखने को मिली। कम संख्या में हरकी पैड़ी सहित अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालु मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालु गंगा स्नान कर घाट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर पुण्य की कामना मां गंगा और अपने आराध्य देवी देवताओं से किया। साथ ही श्रद्धालु भगवान से कोरोना महामारी के खात्मे की भी प्रार्थना किया, जिससे लोगो का जीवन सुरक्षित, स्वस्थ और सुखमय बन

मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कि शाही स्नान के दौरान उत्तराखंड सरकार की गाइडलाइंस को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए कुंभ की सभी परंपराओं का पालन भी किया जा रहा है। अखाड़ों से साधु-संत सीमित संख्या में स्नान के लिए आ रहे हैं। उनके द्वारा वाहन भी सीमित संख्या में प्रयोग किये जा रहे हैं। इसके अलावा स्नान के लिए जो समय सारिणी मेला पुलिस-प्रशासन ने तय की है, उसका पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है।

आईजी कुंभ के निर्देश के बाद आज सभी पुलिसकर्मी फेस शील्ड और डबल मास्क लगा कर ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि कोरोना के नए वेरिएंट के हवा से भी फैलने के बारे में सुना गया है, इसलिए ड्यूटी के दौरान पूरी सावधानी बरती जा रही है। भीड़ के इस बार कम आने की संभावना है। इसलिए स्थानीय लोगों पर अनावश्यक रूप से कोई प्रतिबंध न लगाया जाए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.