उत्तराखंड: हरीश रावत का सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर बड़ा आरोप, धरने पर बैठे

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ऋषिकेश में धरने और उपवास पर बैठ गए हैं। वो टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपने का विरोध कर रहे हैं। धरने पर बैठने के दौरान रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पीएम मोदी और उद्योगपति अडानी पर हमला बोला।

इसके साथ ही उन्होंने जनआंदोलन की भी चेतावनी दी। वहीं हरीश रावत के आरोपों को सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि टिहरी बांध को निजी हाथों में सौंपने की जानकारी मेरे पास नहीं है। अगर ऐसा होता तो मुझे पता होता। सीएम ने कहा ‘हरीश रावत को रात को सपना आता है और वे सुबह धरने पर बैठ जाते हैं।  ऐसा करके वो जनता को भ्रमित करने का काम न करें।’

सीएम के इस बयान पर हरीश रावत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सीएम को अगर इतना ही भरोसा है तो वो विधानसभा में सत्र बुलाकर प्रस्ताव पास कर दें कि इसका निजीकरण नहीं होगा तो विश्वास आ जाएगा। हरीश रावतन  आरोप लगाया कि पूरी बीजेपी बड़े उद्योगपतियों और अडानी के आगे नतमस्तक है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.