अगर आप महंगे प्याज से परेशान हैं और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहते हैं तो आपके लिए राहत की खबर है।
देहरादून में लोगों को प्याजा सस्ता मिल सके इसके लिए बड़ा कदम उठाया गया है। निरंजपुर सब्जी मंडी में आपको आज यानी गुरुवार से सस्ता प्याज मिल सकता है। मंडली में 10 रिटेल काउंटर लगाए गए हैं, जहां से आप 48 रुपये किलो प्याज खरीद सकते हैं।
बढ़ती प्याज की कीमतों से लोग बेहद परेशान हैं। यही वजह है कि परेशान लोगों को रहात देने के लिए मंडी समिति और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को थोक विक्रेताओं के साथ बैठक की। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि मंडी में थोक विक्रेता सस्ते प्याज देने के लिए रिटेल काउंटर लगाएंगे, जहां से कोई भी ग्राहक प्याज खरीद सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ घर से एक थैला लेकर आना होगा।
मंडी में सभी रिटेल काउंटर पर विज्ञापन लगाए जाएंगे, जिससे ग्राहकों को इन्हें ढूंढने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र रावत और शासन की पहल पर ग्राहकों को सस्ते दाम पर प्याज मुहैया कराने का फैसला लिया है।
बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग के सप्लाई इंस्पेक्टर विभूति जुयाल, अजय डबराल, थोक व्यापारी पीएल चड्ढा और राजेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.