Blog

उत्तराखंड: ‘भोली’ सूरत वाले पलक झपकते दो पहिया वाहनों पर कर रहे हैं हाथ साफ, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

उत्तराखंड के देहरादून की कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पार्दफाश किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर गिरोह के पांच सदस्य नाबालिग निकले हैं।

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 6 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। इसमें दो स्कूटी हैं और चार बाइक हैं। आरोपियों से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना नाबालिगों से चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया करता था। इसके बाद चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दाम में बेच दिया करते थे।

आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद ASP अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पिछले 10 दिनों में शहर में कई जगहों से दो पहिया वाहन चोरी होने के 6 मामले दर्ज कराए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद चोरों की धरपकड़ के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे, सीओ मसूरी अरविंद सिंह रावत की अगुवाई में कैंट कोतवाली की टीम गठित की गई थी।

ASP ने बताया कि गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की। चोरों की तलाशी शुरू की। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए। इसके आधार पर पुलिस ने आगे की पड़ताल की। जांच के दौरान ये पाया गया कि दो पहिया वाहनों की चोरी में नाबालिग चोरों का हाथ था।

इसी बीच कैंट पुलिस किशननगर चौक पर वाहनों की चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा। युवकों ने बताया कि उनके पास कागजात नहीं हैं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ कि बाइक चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान अवनीश निवासी कौलागढ़ और अभिषेक निवासी गांधीनगर के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वो नाबालिग बच्चों से वाहन चोरी कराकर उन्हें सस्ते दामों में बेचने का काम करते हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा किया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.