उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद अब कांग्रेस में अंतर्विरोध भी खुलकर सामने आने लगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने उपर लगे आरोपों के बाद कहा है कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप अत्यधिक गंभीर है। कांग्रेस नेता और चकराता से चुनाव लड़ने वाले प्रीतम सिंह और रामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत रावत ने सीधे तौर पर हरीश रावत को कांग्रेस की चुनावी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। रावत ने साफ तौर पर कहा कि उम्र इस पड़ाव पर अब जाकर ये आरोप लगने ही बाकी रह गए थे कि मैंने टिकट बेचे हैं।
हरीश रावत ने साफ तौर पर कहा कि यदि वह आरोप एक ऐसे व्यक्ति पर लगाया जा रहा हो, जो पूर्व मुख्यमंत्री रहा है, जो पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष रहा है, जो पार्टी का महासचिव रहा है और कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य है। आरोप लगाने वाला व्यक्ति भी गंभीर पद पर विद्यमान व्यक्ति हो और उस व्यक्ति द्वारा लगाये गये आरोप को एक अत्यधिक महत्वपूर्ण पद पर विद्यमान व्यक्ति व उसके सपोटर्स द्वारा प्रचारित-प्रसारित करवाया जा रहा हो, तो यह आरोप और भी गंभीर हो जाता है।
हरीश रावत ने ने कहा, यह आरोप मुझ पर लगाया गया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप में मुझे पार्टी से निष्कासित करे। उन्होंने कहा कि होली बुराइयों के समन का एक उचित उत्सव है, होलिका दहन और हरीश रावत रूपी बुराई का भी इस होलिका में कांग्रेस को दहन कर देना चाहिए।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.