उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जारी बैठकों के बीच प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की।
धामी ने पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी के साथ संसद भवन परिसर में गृह मंत्री कार्यालय में अमित शाह के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बैठकों के दौर को लेकर कहा कि हमारे यहां संगठन की रूटीन बैठक होती रहती है और इसी कड़ी में यह मुलाकात हुई । हालांकि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर पार्टी के अंदर चल रहे विचार मंथन के दौर के मद्देनजर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
उत्तराखंड में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर सोमवार देर रात को प्रधानमंत्री आवास पर एक अहम बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी शामिल हुए थे।
मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप के कई नेता भी मौजूद रहे और इस बैठक के बाद शाम को अमित शाह के साथ हुई मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 19 मार्च के बाद देहरादून में बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक के तौर पर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी उस बैठक में मौजूद रहेंगी। उसी बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.