गर्मी उमस से दो चार हो रही राजधानी देहरादून में देर रात आई भारी बारिश ने मालदेवता में जमकर तबाही मचाई है।
भारी बरसात की वजह से सड़क कटिंग का पूरा मलबा नीचे मुख्य सड़क पर आ गया और लोगो के घरों में भी मलबा घुस गया वीडियो में मलबे की भयावहता दिखाई दे रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। मालदेवता आपदा स्थल पर पहुंचे अफसरो पर महिलाएं बरसी पड़ी। लोगो ने आक्रोश जाते हुए कहा कि राजधानी होने के बावजूद सुबह 11 बजे अफसर पहुंच रहे है।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी को भी लोगों की नाराजगी उठानी पड़ी, हलांकि जनता के बीच सबसे पहले मंत्री गणेश जोशी पहुंचते है। मंत्री गणेश जोशी ने बीच बचाव कर महिलाओं को समझाया। लोगों ने मौके पर बन रही एक सड़क का भी विरोध किया है। स्थानीय लोगो को हलांकि मंत्री गणेश जोशी समझाने में सफल रहे। मौके पर फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है।
आपको बता दें कि मालदेवता में झोल गाँव मे भारी बारिश के आने से बड़ी संख्या में मलबा आया जिससे रोड पूरी तरह ब्लॉक हो गई। इसकी वजह से सत्यों ,क्यारा मार्ग और द्वारा गाँव मे जाने के लिए रास्ता ब्लॉक हो गया, दरअसल बोंठा गाँव के लिए सड़क निर्माण का काम हो रहा है। रात में हुई भारी बारिश के चलते मलबा नीचे आ गया। गाँव वालों के अनुसार लगभग 10 फीट तक मलबा आया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.