उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड के गढवाल क्षेत्र चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों के अलावा कुमाऊं क्षेत्र के कई स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए है। वहीं रविवार देर रात को रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश हुई। यहां सोमवार सुबह से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ धाम तक घने बादल छाए हैं। मसूरी में सोमवार को बारिश हुई।

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ के पास मलबा आने से सुबह 10 बजे बंद हो गया। हाईवे खोलने का काम चल रहा है। वहीं जिलें में 26 संपर्क मार्ग बंद हैं। चमोली जिले में बीती रात को तेज बारिश हुई। अभी मौसम बदला हुआ है।
 
भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में भी अगले चौबीस घंटे में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

इस बार जुलाई में नौ फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। सामान्यत: प्रदेश में जुलाई में 364 मिलीमीटर बारिश होती है, जो इस बार 331 मिलीमीटर तक ही सिमट गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 20 फीसद कम और 20 फीसद अधिक बारिश सामान्य मानी जाती है। फिलहाल मानसून की बारिश सामान्य से थोड़ी अधिक है। अगस्त में अच्छी बारिश की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.