उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील समेत आसपास के इलाकों में सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है।
इस मांग को लेकर पीसीसी सदस्यों और यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के नेतृत्व में पदयात्रा 8वें दिन पथर और करहिया होते हुए सेवराई पहुंची। पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए फरीद अहमद गाजी ने सरकारी अस्पतालों की बदहाली को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बारा, भतौरा, गहमर, करहिया और भदौरा आदि जगहों पर सरकारी अस्पतालों की उपेक्षा चिंताजनक है।
फरीद गाजी ने कहा कि जिला चिकित्साधिकारी, जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वे इन बदहाल अस्पतालों के निरीक्षण कर इनकी दशा सही कराएं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सिनेशन समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने की जरुरत है। गाजी ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार ने क्या तैयारी है, यह जनता पूछ रही है। उन्होंने कहा कि जबतक बीमार अस्पतालों का इलाज नहीं होगा तब तक मेरी यात्रा जारी रहेगी भले गाजीपुर से गाजियाबाद ही क्यों न जाना पड़े।
(सेवराई तहसीलल से इजहार खान की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.