टिहरी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। चंबा-कांडीखाल मोटर मार्ग पर बोरगांव के पास एक कार बेकाबू होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय कार में सिफ कार का ड्राइवर सवार था। गनीमत ये रही कि ड्राइवर को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद निजी वाहन ड्राइवर को पीएचसी चंबा भर्ती किया गया।
कार के ड्राइवर की पहचान विनोद राणा पुत्र विशन सिंह के रूप में हुई है। ड्राइवर विनोद राणा थौलधार के नकोट का रहने रहने वाला है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में जारी है और वो खतरे से बाहर है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.