उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! धारचूला में जमींदोज हुआ मकान, मचा कोहराम!

भारी बारिश के चलते एक ओर जहां उत्तराखंड के कई जिलों से बादल फटने और भूस्खलन जैसी खबरें सामने आ रही हैं, तो वहीं कई शहरों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इनमें से एक पिथौरागढ़ जिला भी है।

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिशा का असर हर जिले में देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते एक ओर जहां कई जगहों पर बादल फटने और भूस्खलन जैसी खबरें सामने आ रही है, तो वहीं कई शहरों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इनमें से एक पिथौरागढ़ जिला भी है। जहां देर रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जमीन धंसने लगी है।

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, जनपद के धारचूला में बारिश का कहर जारी है। बारिश से गांव में जमीन धंसने से मकान जमींदोज हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने पिथौरागढ़ के धारचूला में एक मकान की तस्वीर ट्वीट की है, जो भारी बरसात के चलते जमींदोज हो गया। आपको बता दें, आसमानी आफत का सबसे ज्यादा असर जिले के किसी शहर में हुआ है तो वो धारचूला, मुनस्यारी है।

इससे पहले बुधवार रात को धारचूला, मुनस्यारी, बंगापानी और डीडीहाट तहसील क्षेत्रों में भारी बारिश हुई । धारचूला के ग्वाल गांव के एलधारा के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गया। एलधारा के अन्य मकानों को खतरा हो चुका है। लोगों को डर सता रहा है कि कहीं अगला नंबर उन्हीं के मकान का ना हो इसलिए लोग अब पार्क में टेंट लगा कर रह रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.