उधम सिंह नगर के काशीपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब आपसी विवाद के बाद दंपति ने जहर खा लिया।
जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को परिजनों ने मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
खबरों की माने तो काशीपुर में कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ीनेगी के रहने वाले वीरेंद्र सिंह का विवाह 8 साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के अफजलगढ़ के ग्राम राजनगर निवासी कोमल के साथ हुआ था। बता दें, विजेंद्र सिंह दुर्गापुर में स्थित गुरुनानक सीड्स प्लांट में कार्य करता है। वहीं दंपति के परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी बात को लेकर देर रात कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों ये कदम उठा लिया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.