चमोली: आपदा के छह दिन बाद भी पूरी नहीं हुई अपनों की तलाश, पढ़िये आज का अपडेट

चमोली हादसे के छह दिन बाद भी लापता लोगों की तलाश पूरी नहीं हो पाई है।

अब तक 38 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि 166 लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी और तहसीलदार के नेतृत्व मे टीम बनाई है, जो फोटो के आधार पर और स्थानीय लोगों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

वहीं टनल से मलबा हटाने का काम अब भी जारी है। एनटीपीसी के अधिकारी ने बताया कि ‘तपोवन सुरंग में 11.6 मीटर पर पंक्चर कर दिया है। हम छेद को बड़ा करेंगे। इससे हम वहां पर पंपिंग की कोशिश कर सकेंगे।

चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद कटे हुए गांवों को जोड़ने के लिए भारतीय सेना ट्रॉली का इस्तेमाल कर रही है। सेना के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ की वजह से एक फुटब्रिज टूट गया था, जिससे कई गांव को लोग कट गए थे। उन तक पहुंचने के लिए सेना ट्रॉली का इस्तेमाल कर रही है।

ऋषिगंगा के मुहाने पर झील बनने से एक बार फिर क्षेत्र में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। शासन ने वाडिया, टीएचडीसी, एनटीपीसी और आईआईआरएस को जांच करने का आदेश दिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.