फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार एंबुलेंस के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती पत्नी को घर से पति खाना देने जा रहा था, इस दौरान एचटीएस परिसर में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। जिसके बाद पति बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं घायल पति को जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बता दें ये घटना रविवार की जहां 52 साल का उत्तम सुशीला तिवारी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती पत्नी को खाना देने जा रहा था, लेकिन तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे रौंद दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
खबरों की मानें तो जिस एंबुलेंस से ये हादसा हुआ उसे एंबुलेंस का ड्राइवर नहीं बल्कि निजी अस्पताल का एक कर्मचारी चला रहा था, जिसे गाड़ी चलाना आता ही नहीं था। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चला रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मारे गए शख्स उत्तम का परिवार रुद्रपुर के वार्ड नंबर छह में रहता है। आपको बता दें, 6 दिन पहले ही उनकी पत्नी रेनू कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.