कोरोना के कहर की वजह से देहरादून के इन इलाकों में जाना मना है!, आप भी जाने से बचें

उत्तराखंड में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना के चार नए केस सामने आए हैं। उनमें से तीन केस राजधानी देहरादून के है। तीनों निजामुद्दीन मरकज के जमात में शामिल हुए थे।

देहरादून में कोरोना के अब तक 19 केस सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते केस की वजह से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम ऑफिस से लेटर जारी कर दो इलाकों में जाने से मना किया गया है। क्योंकि इन्हें सील कर दिया गया है। यहां सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन इलाकों में मरकज से लौटे जमाती आए हैं।

डीएम ऑफिस की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि ग्रान्ट और भगत सिंह कॉलोनी को सील कर दिया गया है, यहां बैरिकेटिंग की गई है। जन जागरुकता बेहद जरूरी है इसलिए हमारी अपील है कि आप इन इलाकों में ना जाएं। लेटर में ये भी लिखा गया है कि यहां सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ही जाने की इजाजत है।

बात पूरे देश की करें तो देशभर में कोरोना के अब तक 3577 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 83 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत की बात ये है कि 267 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो करीब सवा 12 लाख केस सामने आ चुके हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.