जोशीमठ में मंत्री सतपाल महाराज ने मकानों-होटलों में आई दरारों का किया निरीक्षण, हर संभव मदद के दिए निर्देश

उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को जोशीमठ का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने मकानों-होटलों में आई दरारों का निरीक्षण किया और पीड़ितों से मुलाकात की। सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से जोशीमठ जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को इस संकट से उभारने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है।

सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार से भी हर संभव मदद मिल रही है। प्रधानमंत्री इसकी नियमित मानिटरिंग भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ की आपदा से इस समय शीतकालीन पर्यटन और स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। हमारी सरकार स्थिति की नियमित समीक्षा कर रही है। औली में फरवरी में स्नो गेम्स प्रस्तावित है इस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने जोशीमठ नगर पालिका के अन्तर्गत मनोहरबाग, गांधी नगर, नरसिंह मंदिर, जेपी कालोनी आदि क्षेत्रों में प्रभावित घरों एवं होटलों में भूधंसाव से क्षति का जायजा लिया। उन्होंने डिस्मेंटल किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, होटल माउंट व्यू और मलारी इन का निरीक्षण भी किया और आपदा पीडित परिवारों से भी मिले।

उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित लोगों के हितों पूरा ध्यान रखा जाएगा। हम सब मिलकर काम करगें और जल्द ही इस आपदा से उभरेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.